बुधवार, 14 जनवरी 2015

माँ काली की सबसे ऊँची प्रतिमा


यह भारत में श्यामा काली की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इस प्रतिमा का निर्माण विख्यात ब्लैक मारवल से हुआ है, जबकि यह व्हा‍इट मारवल से बने भव्य मंदिर में स्थापित है। इटली के मूर्तिकार ने इस मूर्ति को करीब दो साल की
कडी मेहनत के बाद तैयार किया था और यह मूर्ति इटली से भारत आनेवाली पहली देवी प्रतिमा है। यह प्रतिमा दरभंगा प्रमंडल स्थिति खंडहरों के शहर राजनगर में स्थापित है। करीब 8 फुट ऊंची इस प्रतिमा की स्थापना तंत्र साधक व तिरहुत सरकार महाराजा रामेश्वर सिंह ने की थी। 1929 में महाराजा रामेश्वर सिंह के निधन के बाद दरभंगा के माधवेश्वर शमशान में उनकी समाधि पर भी उनके पुत्र महाराजा कामेश्वर सिंह ने श्यामा की ऐसी ही मूर्ति स्थापित की। वो मूर्ति भी उसी मूर्तिकार ने उसी पत्थर से बनायी, लेकिन छोटी होने के बावजूद चिता पर रहने के कारण उसका भाव उग्र हो गया, जबकि इसका भाव शीतल है।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

 
;